सरकारी बंद के बीच अमेरिका में 40 हवाई अड्डों पर उड़ानों में 10% कटौती कल से

अमेरिका में जारी सरकारी बंद का असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखने लगा है। परिवहन सचिव सीन डफी ने घोषणा की है कि देश के 40 प्रमुख हवाई अड्डों पर कल से उड़ानों में 10 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। यह फैसला सरकारी कामकाज के 36वें दिन तक ठप रहने के कारण हवाई यातायात नियंत्रण विभाग पर बढ़ते दबाव को देखते हुए लिया गया है।
संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) के अनुसार, इस कदम से प्रतिदिन लगभग 3,500 से 4,000 उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इसमें वाणिज्यिक और मालवाहक दोनों तरह की उड़ानें शामिल होंगी। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की कमी और सुरक्षा मानकों को बनाए रखने की चुनौती के बीच यह निर्णय एक एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया है।
अमेरिका में सरकारी बंद से पहले ही कई सार्वजनिक सेवाओं, सरकारी परियोजनाओं और प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ा है। अब विमानन क्षेत्र पर इसका प्रभाव यात्रियों और एयरलाइंस दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। FAA ने कहा कि स्थिति की निगरानी जारी है और आने वाले दिनों में और विवरण जारी किए जाएंगे।






