|

कलेक्टर शिवम वर्मा ने खजराना गणेश मंदिर में अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की

इंदौर। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज खजराना गणेश मंदिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

कलेक्टर वर्मा ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा किए गए भोजन प्रसादी वितरण और व्यवस्थाओं की सराहना भी की।

अन्नकूट महोत्सव के तहत सैकड़ों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की और श्रद्धा के साथ भगवान गणेश के दर्शन किए। प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस अवसर पर सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि खजराना गणेश मंदिर शहर की आस्था का केंद्र है और ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भक्ति की भावना और प्रगाढ़ होती है

Share

Similar Posts