|

जरूरतमंद को शासकीय योजना का लाभ नहीं दिलाने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने सहायक ग्रेड-3 को किया निलंबित

इंदौर, 29 अक्टूबर 2025 —
जरूरतमंद को शासन की सहायता योजना का लाभ समय पर न दिलाने पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कड़ा कदम उठाते हुए देपालपुर तहसील में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 महेन्द्र प्रतापसिंह भील को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दरअसल, इंदौर कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान गिरधारी नामक नागरिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी माताजी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है, लेकिन सोलेशियन फंड योजना के तहत आवेदन करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कलेक्टर वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में पाया गया कि देपालपुर तहसील कार्यालय में आवेदन के निस्तारण में 47 दिनों की देरी हुई और वरिष्ठ कार्यालय को भेजने में 57 दिन का विलंब किया गया।

इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर वर्मा ने महेन्द्र प्रतापसिंह भील को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील हातोद, जिला इंदौर में निर्धारित किया गया है।

यह कार्रवाई प्रशासनिक जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में एक सख्त संदेश मानी जा रही है।

Share

Similar Posts