| |

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी कर सभी 101 नाम घोषित किए

पटना, 15 अक्टूबर 2025।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी तीसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

इसके साथ ही भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तहत अपने हिस्से की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पूरी कर ली है।

तीसरी सूची में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के नाम हैं, उनमें —

  • नरकटियागंज से संजय पांडे

  • चनपटिया से उमाकांत सिंह

  • चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता

  • कोचाधामन से बीना देवी

  • राघोपुर से सतीश कुमार यादव

  • पीरपैंती से मुरारी पासवान शामिल हैं।

भाजपा ने कहा है कि वह संगठन और कार्यकर्ताओं की शक्ति के दम पर बिहार में एनडीए की जीत सुनिश्चित करेगी।
वहीं पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को स्थानीय मुद्दों और विकास योजनाओं पर फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share

Similar Posts