अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूक्रेन में जारी युद्ध के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़ी आलोचना की है। ट्रंप ने कहा कि यह समझ से परे है कि राष्ट्रपति पुतिन युद्ध को समाप्त क्यों नहीं कर रहे हैं।
व्हाइट हाउस में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ भोज के दौरान ट्रंप ने यह बयान दिया। शुक्रवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक प्रस्तावित है, जिसमें यूक्रेन के लिए अमरीकी सहायता पर चर्चा होने की संभावना है।






