| |

भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर से प्रधानमंत्री मोदी ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल अपने आवास पर भारत में अमरीका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें विश्वास है कि श्री गोर का कार्यकाल भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त करेगा।

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने भी श्री गोर से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने भारत-अमरीका संबंधों के वैश्विक महत्व पर चर्चा की।
डॉ. जयशंकर ने श्री गोर को उनकी नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इससे पहले, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी श्री सर्जियो गोर से भेंट की और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों के बीच भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीति पर सार्थक बातचीत हुई।

इसके अलावा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी श्री गोर ने मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि अमरीका और भारत एक स्वतंत्र एवं समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एक बयान में श्री गोर ने कहा कि अमरीका भारत के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में दोनों देशों के संबंध नए ऊँचाइयों पर पहुँचेंगे।

Share

Similar Posts