मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल सेवा के पहले चरण का किया उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल सेवा के पहले चरण का उद्घाटन किया।
उन्होंने न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन तक मेट्रो यात्रा की।
लगभग 3.6 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर के पहले चरण को ‘प्रायोरिटी कॉरिडोर’ नाम दिया गया है।
इस कॉरिडोर पर मेट्रो सेवाएं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन तक संचालित होंगी।
छह वर्षों के इंतजार के बाद पटना मेट्रो रेल सेवा का यह पहला चरण शुरू हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी 2019 में इस परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था।
यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा कल से शुरू होगी।
सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) को सौंपी गई है।
तीन डिब्बों वाली प्रत्येक मेट्रो में लगभग 900 यात्री यात्रा कर सकेंगे।






