भारतीय नौसेना का आईएनएस सह्याद्रि मलेशिया के केमामन बंदरगाह पर पहुँचा

भारतीय नौसेना का स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि मलेशिया के केमामन बंदरगाह पर पहुंचा है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों और साझा समुद्री परंपराओं के जश्न के लिए की गई है।
आईएनएस सह्याद्रि का यह उद्देश्य भारत-मलेशिया समुद्री सैन्य सहयोग को मजबूत करना, दोनों नौसेनाओं के बीच तालमेल कायम करना और नौसैनिक अभ्यास करना है।
यह युद्धपोत मिसाइल से बचाव की क्षमता वाला तीसरा पोत है और मलेशिया की यह उसकी तीसरी यात्रा है।






