|

सात से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क माफ

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने सात से 15 वर्ष की आयु वाले बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क माफ करने की घोषणा की है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि यह छूट 1 अक्टूबर से प्रभावी हो गई है और एक वर्ष तक लागू रहेगी। मंत्रालय के अनुसार, इस कदम से देश भर के लगभग छह करोड़ बच्चों को लाभ होगा।

यह निर्णय सरकार के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसके तहत बच्चों की पहचान संबंधी जानकारी को अद्यतन और सटीक बनाए रखने पर बल दिया जा रहा है। इससे भविष्य में स्कूल, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं में बच्चों की पहचान से जुड़ी प्रक्रियाएँ और भी आसान हो जाएंगी।

Share

Similar Posts