| |

भोपाल में आज किफायती बिजली पर रीजनल कॉन्फ्रेंस: 50 से प्रतिनिधि होंगे शामिल; सौर ऊर्जा और बैटरी स्टोरेज पर मंथन

भोपाल। आज नवकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण के इस्तेमाल से किफायती बिजली उपलब्ध कराने को लेकर रीजनल कॉन्फ्रेंस होगी। मुख्यमंत्री इसका शुभारंभ करेंगे। देशभर की 50 से ज्यादा बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के प्रतिनिधि कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।

कॉन्फ्रेंस में बिजली खरीद की लागत कम करने और उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराने के उपायों पर चर्चा होगी। इसका आयोजन नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की ओर से किया जा रहा है।

सौर ऊर्जा की खरीद पर फोकस

कॉन्फ्रेंस में दिनभर डिस्कॉम के प्रतिनिधि अपने सुझाव देंगे। इसमें प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने और बिजली की खरीद लागत कम करने के विकल्पों पर मंथन होगा। कॉन्फ्रेंस का विषय ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन की ओर से ‘नवकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण से किफायती बिजली खरीद’ रखा गया है। इसमें सौर और अन्य नवकरणीय स्रोतों से बिजली खरीदने के विकल्पों पर चर्चा की जाएगी।

बैटरी स्टोरेज पर भी मंथन
कॉन्फ्रेंस में बैटरी आधारित ऊर्जा भंडारण के इस्तेमाल पर भी चर्चा होगी। इसके जरिए बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के साथ बिजली खरीद की लागत को नियंत्रित करने के उपायों पर सुझाव लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करने के बाद कैबिनेट बैठक में शामिल होने जाएंगे।
Share