|

रीवा पुलिस ने पकड़ा 80 किलो गांजा: 5 लाख कीमत; मौके से दो आरोपी गिरफ्तार

रीवा। नशा मुक्ति अभियान के तहत चोरहटा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लगभग 80 किलो गांजा बरामद किया है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक लग्जरी फोर व्हीलर वाहन को भी जब्त किया गया है।

जब्त गांजे की कीमत 5 लाख 
पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए गांजे की अनुमानित 5 लाख से अधिक आंकी गई है।यह पूरी कार्रवाई रीवा आई.जी. गौरव राजपूत और एस.पी. डॉ. गुरु करण सिंह के मार्गदर्शन और सख्त निर्देशों के तहत चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम का हिस्सा है।

आरोपियों से पूछताछ 
चोरहटा पुलिस को तस्करों के संबंध में एक गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह सफलता हासिल हुई। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर खपाने की योजना थी।

Share