प्रदेश प्रकाश की खबर पर लगी मुहर: 25 सितंबर से शुरू होगी भारत-वेस्ट इंडीज मैच के टिकट की बिक्री; 10 अक्टूबर को इंदौर आएंगी दोनों टीमें

इंदौर। प्रदेश प्रकाश की खबर पर लगी मुहर, 25 सितंबर सुबह 6 बजे से शुरू होगी टिकटों की बिक्री। प्रदेश प्रदेश ने आज यानी 18 सितंबर को सबसे पहले यह खबर प्रकाशित करते हुए बताया था की 25 सितंबर से शुरू भारत-वेस्ट इंडीज मैच के टिकट की बिक्री शुरू होगी। वहीं आज दोपहर 3 बजे MPCA ने टिकट बिक्री की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

टिकटों की ब्रिकी सिर्फ ऑनलाइन ही होगी और एक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा चार टिकट खरीद सकेगा। दोनों ही टीमें चार्टेड प्लेन से 10 अक्टुबर को दोपहर में इंदौर पहुंचेगीं। भारतीय टीम मेरियट होटल में तो वहीं वेस्ट इंडीज की टीम रेडिसन होटल में ठहरेगी। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) ने टिकटों की दरों की घोषणा पहले ही कर दी थी जबकि ऑन लाइन टिकट ब्रिक्री की घोषणा शुक्रवार को की गई।
एमपीसीए के अनुसार सभी ‘सामान्य श्रेणी’ टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 25 सितंबर को सुबह 6.00 बजे शुरू होगी। एक व्यक्ति ज्यादा से ज्याद सिंगल या मिक्स कैटेगरी के 4 टिकट खरीद सकता है। एमपीसीए ने ‘डिस्ट्रिक्ट बाय ज़ोमैटो’ को ऑफिशियल ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी बनाया है। टिकट सिर्फ़ ऑनलाइन ही मिलेंगे। डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो मोबाइल एप है और टिकट खरीदने के लिए www.district.in वेवसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। एमपीसीए टिकट दरों की घोषणा पहले ही कर चुका है। सबसे सस्ता टिकट ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर का 1000 रुपए का जबकि सबसे महंगा साउथ पवैलियन लोअर का 12500 रुपए का है।

छात्रों के लिए रियायती टिकट 22 से मिलेंगे
एमपीसीए के अनुसार छात्र रियायत के तहत टिकटों के लिए पंजीकरण 22 सितंबर दोपहर 12 बजे शुरू होगा और कोटा समाप्त होने तक या 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। पंजीकरण फॉर्म ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ मोबाइल ऐप और वेबसाइट – www.district.in पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही विशेष रूप से सक्षम खंड के टिकटों के लिए पंजीकरण 22 दोपहर 12 बजे शुरू होगा और कोटा समाप्त होने तक या 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। पंजीकरण फॉर्म ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ मोबाइल ऐप और वेबसाइट www.district.in पर उपलब्ध होगा।
होलकर में पांचवा मुकाबला
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच इंदौर में एमपीसीए की मेजबानी में अब तक कुल छह मुकाबले खेले जा चुके हैं। होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मुकाबला पांचवा होगा।
जानिए कौन-सी टिकट कितने की मिलेगी
साउथ पवैलियन का टिकट 12500 रुपए एमपीसीए के अनुसार साउथ पवैलियन लोअर लाइव हॉस्पिटैलिटी की टिकट 6500, साउथ पवैलियन लोअर 12500, साउथ पवैलियन फर्स्ट फ्लोर 8500, साउथ पवैलियन फर्स्ट फ्लोर फूड बॉक्स हॉस्पिटैलिटी 11,000, साउथ पवैलियन सेकंड फ्लोर की टिकट 5500 रुपए होगी। ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर 1000 रुपए। ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर की टिकट 1000 रुपए, ईस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम 1700, ईस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर रैगुलर 1400, ईस्ट गैलरी सैकंड फ्लोर 1250, वेस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर 1100, वेस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम 1800, वेस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर 1500 और वेस्ट गैलरी सेकंड फ्लोर की टिकट 1350 रुपए की होगी।