पीथमपुर के बगदूंन तालाब पहुंचीं CMO: ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा; व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश

पीथमपुर। सेवा संकल्प और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरती गरवाल ने बुधवार शाम वार्ड 28 स्थित बगदूंन तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने अगले दिन शाम 7 बजे होने वाले ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
सफाई और रोशनी व्यवस्था पर जोर
निरीक्षण के दौरान CMO ने तालाब परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
नगर पालिका की टीम रही मौजूद
निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री मीरा कन्नौज, उपयंत्री सुधीर ठाकुर, वीरेंद्र अलावा, हिमांशु सिंह, दिव्या सोलंकी, स्वच्छता निरीक्षक रूपेश कुमार सूर्या, प्रेम कुमार चौहान, टीम डिवाइन के आशीष द्विवेदी और वार्ड दरोगा अनिल गोसर सहित नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।
नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरती गरवाल ने पीथमपुर के नागरिकों से स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने लोगों से शाम 7 बजे बगदूंन तालाब पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में शामिल होकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।