झाबुआ में पंचायत उपचुनाव की तैयारियां तेज: EVM रेंडमाइजेशन पूरा; निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश

झाबुआ। पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) को लेकर मंगलवार को ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. योगेश तुकाराम भरसट और निर्वाचन प्रेक्षक शेखर वर्मा की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी हुई।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
ईवीएम रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने कराई गई। अधिकारियों ने प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया और इसके लिए अपनाई जाने वाली व्यवस्था की जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, पंचायत उप निर्वाचन में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम का रेंडमाइजेशन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया।
निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के निर्देश
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को पंचायत उप निर्वाचन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया।
अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार मंडलोई सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।