‘राम बोला’ के टाइटल पर विवाद: एक ही दिन में दो फिल्मों का ऐलान; दोनों मेकर्स ने जताया अपना हक

मुंबई। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने गणेश चतुर्थी पर अपनी अगली फिल्म ‘राम बोला’ का ऐलान किया। फिल्म महाकवि तुलसीदास की जिंदगी पर आधारित होगी। इसी दिन डायरेक्टर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी इसी नाम से फिल्म की घोषणा कर दी। इसके बाद दोनों फिल्मों के टाइटल को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

दोनों फिल्मों का एक ही नाम
विशाल चतुर्वेदी ने प्रोडक्शन हाउस महावीर जैन के साथ ‘राम बोला’ की घोषणा की। वहीं, चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी ‘राम बोला’ नाम से फिल्म का पोस्टर जारी किया। इसमें बताया गया कि फिल्म का निर्देशन वे करेंगे। फिल्म को मधु मंटेना और मंदिरा द्विवेदी प्रोड्यूस करेंगी।

विशाल चतुर्वेदी बोले- टाइटल हमारे नाम पर रजिस्टर्ड
महावीर जैन से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ‘राम बोला’ टाइटल विशाल चतुर्वेदी के नाम पर रजिस्टर्ड है। विशाल कुछ समय पहले महावीर जैन के पास फिल्म का आइडिया लेकर पहुंचे थे। इसके बाद फिल्म पर काम शुरू हुआ। फिल्म बनाने के राइट्स विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन प्रोडक्शन के पास हैं।

चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी जताया अपना हक
सरी ओर, चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने विशाल की फिल्म की घोषणा पर आपत्ति जताई है। उनका दावा है कि ‘राम बोला’ के टाइटल के राइट्स उनके पास हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से महावीर जैन से इस फिल्म को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने महावीर जैन को एक मेल और करीब 8 मिनट का वीडियो भी भेजा था।

अब राइटर एसोसिएशन और कोर्ट में होगा फैसला
इस विवाद का फैसला अब राइटर एसोसिएशन और अदालत में होगा। फिलहाल एक ही नाम और एक ही विषय पर दो फिल्मों की घोषणा के बाद दोनों मेकर्स के दावे आमने-सामने हैं।

इस बीच विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। रिलीज के 38 दिन बाद भी फिल्म की कमाई जारी है। फिल्म ने 39वें दिन यानी छठे सोमवार को ₹8.25 करोड़ कमाए। इससे पहले रविवार को फिल्म ने ₹22 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब ₹279 करोड़ बताया गया है।

इस कमाई के साथ ‘हनुमान अंश’ 2026 में रिलीज हुई फिल्मों में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। फिल्म ने कमाई के मामले में ‘मिर्जापुर’, ‘आवारापन 2’, ‘भूत बंगला’, ‘कॉकटेल 2’ और ‘बंटवारा 1947’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Share