|

पीथमपुर में 35 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त: कीमत 5 लाख; 2 तस्कर गिरफ्तार

पीथमपुर।  पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मालती चौराहे से बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार इन तस्करों को 35 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा।

जब्त ड्रग्स और बुलेट की कीमत 5 लाख रुपये है। पुलिस को 11 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि दो युवक बुलेट मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ लेकर घाटाबिल्लोद क्षेत्र से गुजरेंगे।

इस सूचना पर पुलिस टीम ने मालती चौराहे पर घेराबंदी की। पुलिस ने बुलेट को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 35 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स मिली।

यह है आरोपी 
पकड़े गए आरोपियों की पहचान असलम पिता आजाद खान (33 वर्ष) और कुलदीप पिता जगदीश सोलंकी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों ग्राम बड़छापरा, थाना सादलपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मादक पदार्थ और बुलेट मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

सप्लाय चेन की तलाश जारी  
पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों का रिमांड लिया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि यह ड्रग्स कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। पुलिस को इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Share