| | |

इंदौर रेडिसन ब्लू में वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप: शाकाहारी प्रतिनिधियों ने किया विरोध; होटल प्रबंधन ने मानी गलती

इंदौर। रेडिसन ब्लू में यूएस क्लाइंट्स की मीटिंग के दौरान लेमन कोरिएंडर सूप की जगह चिकन सूप परोसा गया। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर शेयर किया है।

वीडियो बना रहे व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि इन्होंने हमारे रिलजीयस सेंटीमेंट के साथ खिलवाड़ किया है और सभी से इस तरह की होटल का बहिष्कार करने की बात की।

होटल मैनेजमेंट ने मानी गलती
घटना की सूचना मिलते ही होटल मैनेजमेंट ने सभी से बात की और अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि दोनों सूप मे बहुत अंतर है और हमारी टीम ने इसे चेक नहीं किया यह गलती है। इसके लिए कोऑर्डनैटर से बात की है और इसपर कार्रवाई की जाएगी।

चिकन परोसना बहुत बड़ी गलती
लोगों ने इसपर यह आपत्ति जताई कि यह होटल का रोज का काम है। वेज काउन्टर पर चिकन परोसना बहुत बड़ी गलती है। ये सिर्फ खाने की बात नहीं है बल्कि लोगों की धार्मिक मान्यताओं का भी सवाल है।

Share