|

ऑल इंडिया IPSC बैडमिंटन: DPS आरके पुरम ने डेली कॉलेज को दी शिकस्त; एमराल्ड हाइट्स ने भी जीता मुकाबला

इंदौर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम, नई दिल्ली ने डेली कॉलेज, इंदौर को पराजित कर द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर की मेजबानी में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग के अगले दौर में जगह बनाई। राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जोधपुर और मेजबान द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते। स्पर्धा अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खेली जा रही है।

अंडर-14 बालिका वर्ग में एमराल्ड की शानदार जीत
अंडर-14 बालिका वर्ग के मुकाबलों में राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जोधपुर ने मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड, दिल्ली को 2-0 से हराया। वहीं यादविंद्रा पब्लिक स्कूल, मोहाली ने राजकुमार कॉलेज, रायपुर को 2-0 से शिकस्त दी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम, नई दिल्ली ने डेली कॉलेज, इंदौर पर 2-0 की आसान जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में मेजबान द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, जयपुर को 2-1 से हराया।

एमराल्ड हाइट्स की ओर से शनाया सिंघवानी, काव्या जैन और तान्या अग्रवाल ने प्रतिनिधित्व किया, जबकि जयपुर की टीम में मीरा मलिक, तारिषी शेखावत और तन्वी मालपानी शामिल रहीं। मेजबान एमराल्ड हाइट्स ने यादविंद्रा पब्लिक स्कूल, मोहाली को भी 2-1 से शिकस्त दी। वहीं डेली कॉलेज, इंदौर ने मॉडर्न स्कूल, दिल्ली को 2-1 से पराजित किया। राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जोधपुर ने डीपीएस आर.के. पुरम को 2-0 से हराया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में एमराल्ड ने दर्ज की जीत
अंडर-17 बालिका वर्ग में लॉरेंस स्कूल, लव्डेल ने डेली कॉलेज, इंदौर को 2-0 से पराजित किया। मेजबान द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर ने मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राय, हरियाणा को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। राजकुमार कॉलेज, रायपुर ने द लॉरेंस स्कूल, सनावर को 2-0 से पराजित किया, जबकि डीपीएस आर.के. पुरम, नई दिल्ली ने महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, जयपुर को 2-0 से शिकस्त दी।

अंडर-19 में वेल्हम गर्ल्स स्कूल की जीत
अंडर-19 बालिका वर्ग के पूल-बी मुकाबलों में वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून ने एल.के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, गोटन को 2-1 से हराया। डीपीएस आर.के. पुरम, दिल्ली ने डेली कॉलेज, इंदौर को 2-0 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड, दिल्ली ने राजकुमार कॉलेज, रायपुर को 2-0 से, एल.के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, गोटन ने डेली कॉलेज, इंदौर को 2-0 से तथा डीपीएस आर.के. पुरम ने द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर को 2-0 से पराजित किया।

Share