त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक: जुलूस मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था; पंडालों में CCTV और फायर सेफ्टी पर जोर

इंदौर। आगामी त्योहारों को देखते हुए इंदौर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ जुलूस और धार्मिक आयोजनों को लेकर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जुलूस मार्गों पर रहेगी विशेष व्यवस्था बैठक ।
जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। संबंधित मार्गों पर ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने और आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी इंतजाम करने की बात कही गई।
पंडालों में CCTV और फायर सेफ्टी जरूरी
धार्मिक आयोजनों के दौरान लगाए जाने वाले पंडालों में CCTV कैमरे और फायर सेफ्टी के इंतजाम अनिवार्य रखने पर जोर दिया गया। मंचों का आकार भी सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रित किया जा सके।

डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
बैठक में स्पष्ट किया गया कि आयोजनों के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मिलावट और अवैध शराब पर कार्रवाई जारी
त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जांच और कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है।