झाबुआ में प्रदूषण के खिलाफ पैदल मार्च: अब कलेक्टर खुद आकर सुनेंगे शिकायत; तीन दिन पहले ही किया था निरीक्षण

झाबुआ। मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के मुद्दे को लेकर मेघनगर से झाबुआ तक प्रस्तावित पैदल मार्च को देखते हुए कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट स्वयं मेघनगर पहुंचेगे।
पैदल मार्च की घोषणा के बाद ही प्रशासन सक्रिय हो गया था। तीन दिन पहले कलेक्टर ने प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था।
सबसे ज्यादा प्रभावित गारिया नाले का भी निरीक्षण किया था। कलेक्टर ने पैदल मार्च में शामिल होने वाले लोगों के साथ बैठक कर प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों पर कार्यवाही का आश्वासन भी दिया था।
चारों फैक्ट्रियां सील
इसके तुरंत बाद मेघनगर SDM अवनधती प्रधान ने चार फैक्ट्रियों मध्यभारत इंड्रस्टी, राठौर इंड्रस्टी, सिद्धि विनायक इंड्रस्टी और व्याम ऊर्जा इंड्रस्टी को सील कर दिया था। यह कार्यवाही देर रात तक चली। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण संबंधी अन्य बिंदुओं पर भी जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
स्थानीय स्तर पर ही सुनेंगे शिकायतें
इसी क्रम में अब कलेक्टर डॉ. भरसट स्वयं मेघनगर पहुंचकर जनसुनवाई करेंगे। मेघनगर SDM अवनधती प्रधान
का कहना है की प्रस्तावित पैदल मार्च का जो रूट था वो यातायात परिवहन की दृष्टि से काफी व्यस्त रहता है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने ओर क्षेत्र के लोगों को प्रदूषण संबंधित समस्याएं बताने के लिए झाबुआ तक लंबी दूरी पैदल चलकर तय न करनी पड़े। स्थानीय स्तर पर ही उनकी शिकायतें सुनी जाएं । इसलिए कलेक्टर अपने तय कार्यक्रम को निरस्त कर मेघनगर पहुचेगे। ओर लोगों की समस्या सुनेंगे।