सीबीएसई बास्केटबॉल: एनी बेसेंट स्कूल इंदौर अंडर-19 चैंपियन; 1500 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

इंदौर। गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में एनी बेसेंट स्कूल, इंदौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में जी.डी. गोयंका स्कूल, ग्वालियर और अंडर-17 वर्ग में आई.टी.एम. ग्लोबल स्कूल, ग्वालियर ने खिताबी सफलता हासिल की। स्पर्धा में प्रदेश के लगभग 78 सीबीएसई विद्यालयों की 128 टीमों और 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
अंडर-14 में जीडी गोयंका स्कूल विजेता
अंडर-14 वर्ग में जी.डी. गोयंका स्कूल, ग्वालियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। डी.पी.एस. स्कूल, निपानिया, इंदौर प्रथम उप विजेता रहा, जबकि वंदना कॉन्वेंट स्कूल, गुना एवं आर्मी पब्लिक स्कूल, महू संयुक्त रूप से द्वितीय उप विजेता रहे। इस वर्ग में शिवांजय व्यास (डी.पी.एस. स्कूल, निपानिया, इंदौर) को बेस्ट शूटर तथा गर्व साही (जी.डी. गोयंका स्कूल, ग्वालियर) को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया।
महेंद्र अहिरवार बेस्ट शूटर
अंडर-17 वर्ग में आई.टी.एम. ग्लोबल स्कूल, ग्वालियर ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। एनी बेसेंट स्कूल, इंदौर प्रथम उप विजेता रहा, जबकि द एमराल्ड हाइट्स स्कूल, इंदौर एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल, निशातपुरा संयुक्त रूप से द्वितीय उप विजेता रहे। इस वर्ग में महेंद्र अहिरवार (एनी बेसेंट स्कूल, इंदौर) को बेस्ट शूटर तथा राजवीर सिंह (आई.टी.एम. ग्लोबल स्कूल, ग्वालियर) को बेस्ट प्लेयर का सम्मान प्रदान किया गया।
आदित्य जायसवाल बेस्ट प्लेयर
अंडर-19 वर्ग में एनी बेसेंट स्कूल, इंदौर ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर प्रथम उप विजेता रहा, जबकि सेंट पॉल स्कूल, इंदौर एवं आर्मी पब्लिक स्कूल, महू संयुक्त रूप से द्वितीय उप विजेता बने। इस वर्ग में प्रशांत सिंह (माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर) को बेस्ट शूटर तथा आदित्य जायसवाल (एनी बेसेंट स्कूल, इंदौर) को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया।
समापन समारोह में विजेता टीमों को किया सम्मानित
स्पर्धा का समापन समारोह लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेंद्र कुमार बरोत्रा के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर सीबीएसई ऑब्जर्वर अनुराग हार्डिया, सीबीएसई टेक्निकल ऑफिशियल धर्मेंद्र सिंह चंद्रावत तथा बीएफआई के चीफ रैफरी धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, विद्यालय के डायरेक्टर गोपाल अग्रवाल, एकेडमिक डायरेक्टर एवं प्राचार्य ट्रेवर ब्राउन मौजूद थे। प्रतियोगिता के तीनों आयु वर्गों में विजेता, प्रथम उप विजेता एवं द्वितीय उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी, पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।