| |

रीवा सुपर स्पेशलिटी की सीलिंग गिरी: करोड़ों की लागत से हुआ था निर्माण; विवादों में स्वास्थ्य व्यवस्था

रीवा। रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के थर्ड फ्लोर स्थित यूरोलॉजी विभाग में सीलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मरीज या कर्मचारी मौजूद नहीं था।

इससे पहले भी अस्पताल के न्यूरो सर्जरी वार्ड और गैलरी में सीलिंग गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ताजा घटना के बाद भवन की गुणवत्ता, नियमित रखरखाव और अस्पताल प्रबंधन की जवाबदेही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

कई विवादों को लेकर चर्चा में स्वास्थ्य व्यवस्था
रीवा संभाग की स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ही कई विवादों और शिकायतों को लेकर चर्चा में है। हाल के दिनों में अस्पतालों में जच्चा-बच्चा की मौत, मरीज को जीवित होने के बावजूद मृत घोषित किए जाने और लिफ्ट हादसे जैसे मामलों ने स्वास्थ्य सेवाओं को कटघरे में खड़ा किया है।

निर्माण एजेंसियों की जवाबदेही पर सवाल 
इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित निर्माण एजेंसियों की जवाबदेही पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रबंधन इस घटना की जांच कराकर जिम्मेदारी तय करता है या यह मामला भी महज मरम्मत तक सीमित होकर रह जाएगा

Share