उज्जैन में कार में अचानक लगी आग: जानबूझकर जलाने का आरोप; CCTV से सबूत तलाश रही पुलिस

उज्जैन। तराना क्षेत्र में देर रात एक निजी गार्डन में खड़ी महिंद्रा जाइलो कार संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से जलकर खाक हो गई।
घटना मे कार मालिक ने आरोप लगाया है कि किसी उपद्रवी ने पेट्रोल डालकर कार में आग लगाई है। मामले मे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
काम से भार गए थे कल्याण सिंह
प्राप्त जानकारी अनुसार तराना निवासी कल्याण सिंह निजी काम से दिल्ली गए हुए थे। रात मे उन्हें पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि निजी गार्डन में खड़ी उनकी जाइलो कार में आग लग गई है ओर आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे है।
जानबूझकर लगाई आग
फोन पर कल्याण सिंह के मुताबिक, कार के पास लोहे की बॉडी वाली मैजिक गाड़ी भी खड़ी थी। आग की लपटें कार को पूरी तरह जला गईं, लेकिन मैजिक वाहन आग की चपेट में आने से बच गया। उनका दावा है कि कार के पास से पेट्रोल की बोतल भी मिली है इसलिए आशंका है कि किसी ने पेट्रोल डालकर जानबूझकर कार में आग लगाई है।
CCTV फुटेज की खोज
मामले की सूचना मिलने के बाद तराना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी रामनारायण भदौरिया ने बताया कि आग किन परिस्थितियों में लगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हम आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज तलाश रहे है। फुटेज और जांच के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि कार में आग हादसे के कारण लगी या किसी ने जानबूझकर आग लगाई।