धार में नर्मदा से युवक का शव बरामद: DRC टीम ने रेस्क्यू किया; पुलिस ने शुरू की जांच

धार। धरमपुरी क्षेत्र में नर्मदा नदी के किनारे ग्राम गुलाटी के पास एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नाडिया, ग्राम गुलाटी निवासी लखन पिता लाला मानकर के रूप में हुई है।
रेस्क्यू के बाद शव को किनारे पहुंचाया
सूचना मिलते ही आपदा मोचन बल (DRC) की टीम मौके पर पहुंची और नर्मदा के तेज बहाव व गहरे पानी के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित किनारे पहुंचाया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के लिए धरमपुरी थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
रेस्क्यू ऑपरेशन में DRC टीम के दिनेश वर्मा, मोहन अलावा, शंकर कालमे, अजय मंडलोई, सोहन चौहान और सुमित शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।