| |

मुख्यमंत्री मोहन के दुबई दौरे के पहले 11 IAS का ट्रांसफर: दिलीप कुमार नए सागर कमिश्नर; निधि निवेदिता को OSD बनाया

मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दुबई दौरे के पहले 11 आईएएस अफसर के तबादले किए गए हैं। जिन अफसर के तबादले हुए हैं उसमें सचिव स्तर और अपर सचिव विस्तार के अधिकारी शामिल हैं। राज्य सरकार ने सागर संभाग के आयुक्त अनिल सुचारी को हटाकर दिलीप कुमार को नया सागर कमिश्नर बनाया है।

आयुक्त निधि निवेदिता अब ओएसडी
मध्यप्रदेश में 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आदेश के मुताबिक अनिल सुचारी को सागर संभाग आयुक्त से मध्यप्रदेश भंडार गृह निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। दिलीप कुमार को सागर संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

एक हफ्ते पहले हुआ था विवाद 
एक सप्ताह पहले निधि निवेदिता संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारी के साथ डांट-फटकार को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और आंदोलन की स्थिति बन गई थी। शासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था और अधिकारी काम पर लौटे थे।

अनुभा श्रीवास्तव को मिला राजस्व विभाग
अनुभा श्रीवास्तव को राजस्व विभाग का सचिव, निधि निवेदिता को प्रमुख राजस्व आयुक्त, अनुराग वर्मा को राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का प्रबंध संचालक और संदीप जीआर को महिला एवं बाल विकास विभाग का आयुक्त बनाया गया है। नेहा जैन को स्मार्ट सिटी उज्जैन की सीईओ और नगर निगम उज्जैन की अपर आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

6 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले
मध्यप्रदेश में 6 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आदेश के अनुसार गोतम प्रसाद भार्गव को जिला पंचायत हरदा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है, जबकि अंकित कुमार जैन को जिला पंचायत धार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरभि तिवारी को जिला पंचायत विदिशा, अमितकुमार सोनवाणी को जिला पंचायत उज्जैन, शैलेन्द्र सिंह को जिला पंचायत दतिया और सपना चौथी को जिला पंचायत सतना का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

Share