चाय पर चर्चा में बोले भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमार: युवा शक्ति से साकार होगा विकसित भारत; 2027 के लक्ष्य का आह्वान

झाबुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश परमार ने भामल में युवाओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। अनौपचारिक माहौल में युवाओं से विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया गया। युवाओं ने अपने विचार और आकांक्षाएं साझा कीं। वर्तमान दौर की चुनौतियों पर भी खुलकर चर्चा हुई।
संवाद के दौरान भारत के विकास में युवा शक्ति की भूमिका पर चर्चा हुई। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, रोजगार और नवाचार जैसे मुद्दे उठे। डिजिटल युग और Gen Z की बदलती सोच पर भी विचार रखे गए। युवाओं की नई सोच और तकनीकी क्षमता को देश के विकास से जोड़ने पर जोर दिया गया।
युवा सिर्फ दर्शक नहीं, बदलाव के वाहक : परमार
प्रकाश परमार ने कहा कि आज का युवा भारत की विकास यात्रा का केवल दर्शक नहीं है। वह इसका सक्रिय भागीदार है। युवा ही बदलाव का वाहक है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और तकनीकी समझ को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना समय की जरूरत है।

2027 के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं से किया आह्वान
उन्होंने कहा कि भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता 2027 के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए संकल्पित है। युवाओं की ऊर्जा और नवाचार की शक्ति का उपयोग देश के विकास में होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपनी सकारात्मक ऊर्जा राष्ट्रहित में लगाने का आह्वान किया। साथ ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।