| | |

अवैध हथियारों की तस्करी पर कार्रवाई: 2 आरोपी गिरफ्तार; 3 पिस्टल, कट्टा और 4 कारतूस बरामद

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी और परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और सुजुकी एक्सेस स्कूटी जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियार लेकर दस्तूर डिलाइट गार्डन के पीछे खाली मैदान में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और मो. शादाब खान और आरिफ खान को पकड़ लिया।

स्कूटी की डिक्की से मिले हथियार
पुलिस ने आरोपियों की स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली। इसमें 3 देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हथियारों के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस
गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से खरीदे गए थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। आरोपियों के जरिए अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है।

Share