पीथमपुर में पार्टी के लिए पैसे न देने पर मारपीट: तीन बदमाशों ने युवक को पीटा; जान से मारने की धमकी दी

पीथमपुर। पीथमपुर की छत्रछाया कॉलोनी में एक युवक से मारपीट और गाली-गलौज के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने युवक से पार्टी के लिए पैसे मांगे थे। मना करने पर उन्होंने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित विशाल यादव की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है।
पार्टी के लिए मांगे पैसे, मना करने पर पीटा
पीड़ित विशाल यादव ने सेक्टर-1 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विशाल के मुताबिक, घटना 2 सितंबर की है। वह छत्रछाया कॉलोनी में मौजूद थे, तभी आयुष सरकार, निखिल शुक्ला और नीरज गोलकर ने उनसे पार्टी के लिए पैसे मांगे।
विशाल ने पैसे देने से इनकार किया तो तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से खत्म करने की धमकी भी दी। घटना के बाद विशाल थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी।
थाना प्रभारी बोले- तीनों आदतन बदमाश
शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-1 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर ने बताया कि इन आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज है।
यह तीन आरोपियों को आयुष सरकार, निखिल शुक्ला और नीरज गोलकर को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, तीनों इलाके में लगातार गुंडागर्दी करते रहते है। इनके खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है।