| |

500 वर्गमीटर तक के प्लॉट को राहत: निर्माण-पुनर्निर्माण की प्रक्रिया होगी सरल; शहरी विकास को मिलेगी गति

इंदौर। मध्यप्रदेश में भूमि विकास नियमों में किए गए संशोधन का इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आभार जताते हुए इसे नागरिकों की सुविधा और शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

500 वर्गमीटर तक के भूखंडों पर प्रक्रिया होगी सरल
महापौर भार्गव ने कहा कि संशोधन से 500 वर्गमीटर तक के भूखंडों पर भवन निर्माण और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम होगी। इससे आम नागरिकों को निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं में राहत मिलने की उम्मीद है।

विकास की गति बढ़ाने में मदद मिलेगी
उन्होंने कहा कि नियमों में बदलाव से नागरिकों को सुविधा मिलेगी और शहरों में विकास की गति भी बढ़ेगी। साथ ही बेहतर शहरी नियोजन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस निर्णय को जनसुविधा और सुगम विकास की दिशा में स्वागतयोग्य पहल बताया।

मुख्यमंत्री और मंत्री का जताया आभार
पुष्यमित्र भार्गव ने इस संशोधन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए लिए गए ऐसे फैसले नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Share