पीथमपुर में 1.25 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन: 25 लाख के नए ट्रांसफार्मर का लोकापर्ण; 300 परिवारों को होगा फायदा

पीथमपुर। नगर पालिका ने वार्ड क्रमांक 26 छोटी सागौर के रहवासियों के लिए 1.25 करोड़ से अधिक का विकास कार्य का लोकार्पण किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष सेवती सुरेश पटेल और सीएमओ आरती गरवाल के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में तीन प्रमुख विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। वहीं 25 लाख रुपए की लागत से हुए विद्युत कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।
78 लाख में सामुदायिक भवन का निर्माण
तवड़ा मोहल्ले में 78 लाख से अधिक की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। इसके अलावा मुख्य मार्ग से आयशा मस्जिद तक 25 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक मार्ग बनाया जाएगा। छोटी सागौर में 16 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य भी शुरू किया गया।
25 लाख के नए ट्रांसफार्मर
क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए 25 लाख की लागत से लगाए गए नए ट्रांसफार्मर और विद्युत पोलों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश पटेल मुख्य अतिथि रहे, जबकि क्षेत्रीय पार्षद रेखा छडोदी ने अध्यक्षता की।
300 से परिवारों को होगा फायदा
पार्षद रेखा छडोदी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से सामुदायिक भवन की जरूरत थी। भवन बनने से 300 से अधिक परिवारों को सामाजिक और मांगलिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी। विकास कार्य शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन का आभार जताया।