| | | |

इंदौर में जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 12 से: प्रथम विजेता को मिलेंगे 51 हजार; 9 सितंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन

इंदौर।  जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा दूसरी राजरतन फाउंडेशन इंदौर जिला जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 12 से 14 सितंबर तक बैडमिंटन हॉल, नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। 51 हजार रुपए की नकद इनामी वाली इस स्पर्धा में विभिन्न आयु वर्गों में बालक बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे। यह प्रतियोगिता आगामी म.प्र. राज्य जूनियर चैंपियनशिप हेतु चयन टूर्नामेंट है।

इन आयु वर्गों में होंगे मुकाबले
इंदौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव आरपी सिंह नैयर ने बताया कि स्पर्धा में जूनियर बॉयज एकल अंडर-17, जूनियर बालिका एकल अंडर-17, जूनियर बालक एकल अंडर-19, जूनियर बालिका एकल अंडर-19, जूनियर बालक युगल अंडर-17, जूनियर बालिका युगल अंडर-17, जूनियर बालक युगल अंडर-19, जूनियर बालिका अंडर-19, जूनियर मिश्रित युगल अंडर-17 एवं जूनियर मिश्रित युगल अंडर-19 के मुकाबले खेले जाएंगे।

9 सितंबर तक भेज सकेंगे ऑनलाइन प्रविष्टि
बीएआई द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार अंडर-17 वर्ग के लिए खिलाड़ी का जन्म 1-1-2010 को या उसके बाद होना चाहिए एवं अंडर-19 वर्ग के लिए 1-1-2008 को या उसके बाद होना चाहिए। स्पर्धा में भाग लेने के लिए खिलाड़ी 9 सितंबर तक ऑनलाइन प्रविष्टी भेज सकते हैं। अन्य किसी भी जानकारी के लिए नेहरू स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में मनीष त्रिवेदी, धर्मेश यशलहा,विशाल चंदवानी, रजनीश जैन, शालिनी परदेशी, गौरव नमन सिंह, सुधांशु व्यास से सम्पर्क किया जा सकता है।

Share