| |

चांदी 2 दिन में 9000 गिरी: सोना 4,500 सस्ता हुआ; PM मोदी की गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपील का असर

भारत। सोने-चांदी के दाम में आज गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,855 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए हो गया है।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 2,059 रुपए गिरकर 2.28 लाख रुपए पर आ गई है। PM नरेंद्र मोदी की अपील के चलते 2 दिन में ही चांदी 9,000 और सोना 4,500 रुपए सस्ता हो चुका है।

PM मोदी के गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपील का असर
मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार PM नरेंद्र मोदी की अपील के चलते आने वाले दिनों में भी सोने की कीमत पर दबाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमत में तेजी के कारण भी सोने और चांदी में गिरावट आई है।

ऑलटाइम हाई से 1.55 लाख रुपए गिरी चांदी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 24 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

चांदी 1.58 लाख रुपए सस्ती
वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.28 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.58 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

Share