|

धार में पानी-सड़क की समस्या लेकर विधायक के पास पहुंचे युवा: टैंकर और पक्की सड़क की मांग; जल्द समाधान का भरोसा

धार। ग्राम पंचायत खूंटपला के ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने सोमवार को सरदारपुर पहुंचकर विधायक प्रताप ग्रेवाल को आवेदन सौंपा। युवाओं ने गांव की मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग की।

युवाओं ने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या बनी रहती है। गर्मी और पानी की कमी के समय ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पानी टैंकर उपलब्ध कराने की मांग
युवाओं ने गांव में नियमित पेयजल व्यवस्था के लिए पानी का टैंकर उपलब्ध कराने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि पानी की कमी के दौरान ग्रामीणों को काफी दूर से पानी लाना पड़ता है।

युवाओं ने गांव में पक्की सड़क बनाने की मांग भी विधायक के सामने रखी। उन्होंने कहा कि सड़क नहीं होने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और किसानों को आवागमन में परेशानी होती है। पक्की सड़क बनने से गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी।

विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
विधायक प्रताप ग्रेवाल ने युवाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा की गांव के लिए जल्द पानी का टैंकर उपलब्ध करेंगे। सतह ही डामर सड़क निर्माण के लिए भी आवश्यक प्रयास करेंगे। इस अवसर पर गुमान मेडा, सुखराम मेडा, गोकुल कटारा, प्रकाश कटारा, मायाराम मेडा, मांगीलाल मेडा, नेपाल मेडा, केलकर नायक, नंदराम बाबर, लखन बढ़िया, प्रेम सिंह मेडा सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Share