| |

इंदौर में सड़क धंसने का कारण मिला: सीवर लाइन के ज्वाइंट से मिट्टी कटी; निगम ने शुरू किया सुधार

इंदौर। गाड़ी अड्डा ब्रिज के नीचे सड़क धंसने के मामले में नगर निगम ने कारण स्पष्ट किया है। निगम के अनुसार प्राइमरी सीवर लाइन के चैंबर और पाइप के ज्वाइंट से मिट्टी का कटाव होने के कारण सड़क धंसी है।

चैंबर की मरम्मत का काम शुरू
सड़क धंसने के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर बैरिकेडिंग कर दी है। इसके साथ ही सीवर लाइन के चैंबर का रीस्टोरेशन कार्य शुरू कर दिया गया है। निगम की टीम द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।

2-3 दिन में सड़क बहाल करने का दावा
नगर निगम के मुताबिक चैंबर रीस्टोरेशन का काम पूरा होने में करीब 2 से 3 दिन का समय लगेगा। काम पूरा होने के बाद सड़क को दोबारा आवागमन के लिए बहाल कर दिया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित हिस्से में बैरिकेडिंग की गई है।

Share