| |

BREAKING- भोपाल-ब्यावरा हाईवे पर बस हादसा: TI-इंस्पेक्टर सहित 4 की मौत, 11 घायल; कानपुर से इंदौर जा रही थी

ब्यावरा। स्लीपर कोच बस इंदौर-ब्यावरा बायपास के 90 डिग्री घुमावदार ओवरब्रिज पर अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस घिसटते हुए ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी।

हादसे के दौरान बस के शीशे टूट गए और कई यात्री बस से बाहर निकलकर सीधे नीचे गिर गए। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हैं। घायलों को तत्काल ब्यावरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बस पहले ब्रिज पर तिरछी हुई। फिर घिसटते हुए पलट गई। इस दौरान खिड़कियों के कांच टूटने से कई यात्री ब्रिज से नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

सुबह 8 बजे हुआ हादसा 
घटना ब्यावरा के भोपाल बायपास ब्रिज सुबह 8 बजे की है। कानपुर से इंदौर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है।|

देखिए हादसे की तस्वीरें….

गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया
पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को ब्यावरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

राज्यमंत्री और एसपी अस्पताल पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार और एसपी अमित तोलानी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। अधिकारियों ने डॉक्टरों से घायलों के उपचार और उनकी स्थिति की जानकारी भी ली। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है।

थाना प्रभारी और साइबर इंस्पेक्टर की भी मौत
मृतकों में एक थाना प्रभारी और बेंगलुरु में पदस्थ एक साइबर इंस्पेक्टर भी शामिल है। पुलिस की ओर से मृतकों की पहचान की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे गिरी थी। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

घायलों के परिजन और परिचित हॉस्पिटल पहुंचे 
प्रारंभिक जानकारी में बस के अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे गिरने की बात सामने आई है। हालांकि बस अनियंत्रित क्यों हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य संभाला। अस्पताल में भी घायलों के परिजन और परिचित पहुंचे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ब्रिज की दीवार से टकराई बस 
बस बायपास ब्रिज पर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई। ब्रिज के कर्व और तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। बस ब्रिज की दीवार से टकरा गई। बस की ऊपर की स्लीपर सीटों पर सवार लोग खिड़कियां टूटने के कारण ब्रिज के नीचे गिरे। कुछ लोग ब्रिज पर गिरे। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। 4 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में चालक की भी मौत हुई है। बाकी का इलाज जारी है।

ओवर स्पीड से हुआ हादसा 
सिविल अस्पताल पहुंचे एसपी अमित तोलानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ओवर स्पीड का मामला लग रहा है। ब्रिज कर्व है इस कारण हादसा हुए है। मामले की जांच की जा रही है। 4 लोग जिनकी मौत हुए है। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया ही।

Share