अहमदाबाद में इंदौर की दिविना धूपर का जलवा: समायरा को हराकर जीता टेनिस खिताब; एआईटीए चैम्पियनशिप सीरीज-12 का खिताब जीता

इंदौर। युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अहमदाबाद (गुजरात) की नियॉन स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन चैम्पियनशिप सीरीज नंबर 12 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की। दिविना ने खिताबी मुकाबले में पुणे की समायरा ताम्हणे को 6-3, 6-1 से हराकर चैम्पियनशिप का एकल खिताब अपने नाम किया।
क्वार्टर फाइनल में 6-0, 6-2 से दर्ज की जीत
फाइनल तक पहुंचने के सफर में दिविना ने जबरदस्त निरंतरता और दृढ़ संकल्प दिखाया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में राजस्थान की आराध्या मिश्रा को 6-0, 6-2 से हराया और फिर सेमीफाइनल में गुजरात की हिमानी जाधव को 6-3, 6-1 से मात दी।

चार राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
इस टूर्नामेंट में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा के होनहार युवा टेनिस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान दिविना के अनुशासित रवैये, प्रतिस्पर्धी भावना और शानदार प्रदर्शन ने उन्हें चैंपियनशिप का खिताब दिलाया और उनके टेनिस सफर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ी। टूर्नामेंट डायरेक्टर सुरेश मौर्य ने विजेताओं और फाइनलिस्ट को पुरस्कार प्रदान किए।