केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह त्यागराज स्टेडियम में 15 विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 15 विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं में अस्पताल खंड, 101 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 150 डायलिसिस केन्द्र, पुलिस के लिए 75 ड्रोन व्यवस्था और कचरे से ऊर्जा उत्पन्न करने के दो संयंत्रों की आधारशिला शामिल है।
ये विकास कार्य दिल्ली सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए 15 दिन के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रारंभ हो रहे हैं। यह विशेष अभियान आज से लेकर 2 अक्तूबर तक महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक चलेगा।






