|

अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मल्हार आश्रम के प्रखर 400 मी. में अव्वल

इंदौर। मल्हार आश्रम के प्रखर गौड़ ने एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 70वीं अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रर्दशन करते हुए बालक अंडर 14 आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ में 1.9.87 का समय निकाल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेटमा के आयुष बामनिया (1.10.69) दूसरे तथा प्रेस्टिज पब्लिक स्कूल के आसिक रावत (1.14.39) तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में आयोजित की गई है।

100 और 200 मीटर में एमराल्ड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
बालक वर्ग की 100 मी. दौड़ में 13.48 समय के साथ एपीएस महू के अद्रेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। एमराल्ड के प्रणोय शाह (13.75) द्वितीय तथा चोइथराम माणिकबाग के अरुष मुजालदे (13.80) तृतीय स्थान पर रहे। 200 मी. दौड़ में एमराल्ड के सारस बजाज अव्वल रहे। चोइथराम माणिकबाग के अरुष मुजालदे दूसरे और प्रेस्टिज के शिवनेस रामजू तीसरे स्थान पर रहे।

600 मी. में बादल ने बाज़ी मारी
600 मी. में छोटी बेटमा के बादल खराडे (1.54.34) प्रथम, महेश भूरिया (1.56.72) द्वितीय तथा एमपी पुलिस के देवेंद्र थापा (1.58.93) तृतीय स्थान पर रहे। 80 मी. हर्डल्स में मल्हार आश्रम के प्रखर गौड़ 15.85 समय के साथ प्रथम स्थान पर रहे। एमराल्ड के प्रणोय शाह दूसरे तथा पीएम बेटमा के प्रतीक मेधा तृतीय स्थान पर रहे। लांग जम्प में एमराल्ड के सारस बजाज, हाई जम्प में एमपी पुलिस के हंसराज सिंह राजपूत और शॉटपुट में भारत सागर के रूबल प्रथम स्थान पर रहे।

100 और 200 मी. में सानवी सबसे तेज
बालिका 100 मी. दौड़ में एमराल्ड की सानवी सिंह ने 13.68 का समय निकालकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांदिपनी पाल काकरिया की प्रियांशी गोस्वामी दूसरे तथा एपीएस महू की संस्कृति तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर में भी एमराल्ड की सानवी सिंह ने 28.60 का समय निकालकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रियांशी दूसरे तथा संस्कृति तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मी. में एमडीपीएस की आरोही वाधवानी, 600 मी. में एनडीपीएस की ओजस्वी अग्रवाल तथा 80 मी. हर्डल्स और लांग जम्प में हंसिका कुमावत प्रथम स्थान पर रहीं।

 

Share