|

एमराल्ड के जूडो खिलाड़ियों ने वेस्ट जोन में मचाया धमाल: 3 खिलाड़ी नेशनल के लिए चयनित; 9 पदकों पर किया कब्जा

इंदौर। वडोदरा (गुजरात) में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता में द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पदकों पर कब्जा जमाया। एमराल्ड के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 6 कांस्य पदक अपने नाम किए।

इशिन और अदिति ने जीते स्वर्ण पदक
प्रतियोगिता में इशिन शर्मा ने 63 किलोग्राम भार वर्ग तथा अदिति यादव ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अनंत अलवानी ने +90 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में राघवी 63 किग्रा, आन्या 70 किग्रा), दृष्टि झुनझुनवाला +70 किग्रा), विहान सिंघल 50 किग्रा), शनाया बजाज +40 किग्रा और रूही होतवानी 35 किग्रा शामिल रहे।

तीन खिलाड़ी नेशनल के लिए चयनित
वेस्ट जोन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इशिन शर्मा, अदिति यादव और अनंत अलवानी का चयन सीबीएसई जूडो नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को हरियाणा में किया जाएगा। द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक हर्षिता सिंह, खेल अधिकारी अकरम खान तथा कोच महमूद खान और माहरुख खान ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

 

Share