| | | |

विधायक रामेश्वर शर्मा बोले-पूरी कांग्रेस तहस-नहस हो जाएगी: भगवान सद्बुद्धि दें; सुधर जाएं तो ठीक होगा

भोपाल। हुजूर के विधायक रामेश्वर शर्मा ने अयोध्या में कांग्रेस की मछली पार्टी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि वह भगवान राम के दर्शन करेंगे पर उन्होंने धाम में मछली पार्टी कर ली।

विधायक ने कहा ऐसी कांग्रेस को भगवान सद्बुद्धि दे, नहीं तो डूबती हुई कांग्रेस, बिखरती हुई कांग्रेस और अंतिम सांसों में चलती हुई कांग्रेस, राम के कोप का भाज बनेगी।

रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नीतियों से भी हट रही है, विचारों से भी हट रही है, राष्ट्रवाद से भी हट रही है और रामवाद के वो पहले से ही खिलाफ है।

अंतिम सांसों में चलती हुई कांग्रेस, राम के कोप का भाज बनेगी
हम परमात्मा से प्रार्थना करते है कि वह कांग्रेस को सद्बुद्धि दें। नहीं तो डूबती हुई कांग्रेस, बिखरती हुई कांग्रेस और अंतिम सांसों में चलती हुई कांग्रेस, राम के कोप का भाज बनेगी और पूरी कांग्रेस तहस-नहस हो जाएगी। जो भी छोटे-मोटे टीले बचे है यह भी अगली बाढ़ में बह जाएंगे।

ये सुधर जाएं तो ठीक रहेगा
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेसी मित्रों इतना ध्यान रखिए कि कम से कम सनातन की परम्पराएं और भगवान राम, कृष्ण, माता वैष्णो देवी के धाम आदि सभी स्थानों पर क्या-क्या वर्जित है, क्यों वर्जित है इसका अगर ध्यान रखोगे तो ठीक रहेगा। लेकिन हमें उम्मीद कम है, क्योंकि यह इटली की रानी सोनिया की कांग्रेस है और राहुल पगले उसे डील कर रहे हैं। इनसे सनातन की रक्षा की बात और वंदे मातरम गाने की कोई बात की ही नहीं जा सकती। लेकिन ये सुधर जाएं तो ठीक रहेगा।

Share