सावन का आखरी सोमवार: आज करें शिवजी की विशेष पूजा; इस मंत्र के जाप से कृपा करेंगे भोलेनाथ

आज शिवजी के प्रिय श्रावण का आखरी सोमवार है। मंदिरों में भगवान का विशेष पूजन अर्चन किया जाएगा। सभी भक्त ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने जाएंगे।

अगर आप किसी धार्मिक अनुष्ठान या ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने नहीं जा पा रहे है तब भी आप शिवजी का आशीर्वाद पा सकते है। आइए जानते है कि आज भोलेनाथ की कृपा कैसे प्राप्त होगी।

ऐसे करें महादेव की पूजा
सावन के आखिरी सोमवार सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और भगवान शिव का स्मरण करें। शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद दूध से अभिषेक करें। इसके बाद बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल और अन्य पूजन सामग्री श्रद्धापूर्वक अर्पित करें। दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करें और अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करें।

शिव और माता पार्वती की एक साथ पूजा करें 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार पर भगवान शिव और माता पार्वती की एक साथ पूजा करने से दांपत्य सुख, मानसिक शांति और पारिवारिक खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। इस दिन बनने वाले प्रीति और आयुष्मान जैसे शुभ योगों को भी पूजा-पाठ के लिए शुभ माना जाता है। इसके साथ ही ॐ नमः शिवाय या ॐ उमामहेश्वराय नमः का जाप भी अवश्य करें।

गुरु ग्रह की मजबूती के लिए उपाय
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शिव पूजा के बाद माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने में सहायता मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि के योग बनते हैं।

 

Share