|

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले वॉरियर जर्नी डोजो के खिलाड़ी सम्मानित

इंदौर। सेंट थॉमस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस, चेन्नई में आयोजित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत का नाम रोशन करने वाले वॉरियर जर्नी डोजो, इंदौर के खिलाड़ियों का इंदौर पहुंचने पर जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया।

ओलिंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष ने किया सम्मान
मध्य प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मेंदोला और इंदौर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत महंत के आतिथ्य में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल कुसुम सैनी मैम (शासकीय अत्रि देवी) और वाइस प्रिंसिपल जगदीश यादव (शासकीय अत्रि देवी) भी मौजूद थे। सभी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर्स को शुभकामनाएं दीं।

इन खिलाड़ियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ियों में करण साहू, हरिओम परमार, पार्थ बोरकर, हिमांशु पुरे, श्राजल महावर, वैष्णवी बोरकर, महिमा मालवीय, आर्या सोनी एवं मानसी चौरसिया शामिल थे।

 

Share