|

आईआरसी ट्रॉफी ओपन जिला रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता 15 से

इंदौर। इंदौर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आईआरसी ट्रॉफी ओपन मिनी एवं सब जूनियर इंदौर जिला रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता 15 अगस्त से आयोजित की जा रही है। स्पर्धा का आयोजन स्पोर्ट्सविज़ बैडमिंटन एकेडमी, रेसीडेंसी क्लब द्वारा रेसीडेंसी क्लब में किया जा रहा है।

18 अगस्त तक होंगे मुकाबले
इंदौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव आरपी सिंह नैयर एवं आयोजन सचिव पराग गुप्ता ने बताया कि रेसीडेंसी क्लब, रेडियो कॉलोनी, इंदौर में 18 अगस्त तक खेली जाने वाली इस स्पर्धा में बालक एवं बालिका अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13 एवं अंडर-15 वर्ष एकल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। स्पर्धा में प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अगस्त है।

प्रतियोगिता के सभी मैच 15-15 अंकों के 3 गेम्स के होंगे। 21 अंकों तक विस्तार रहेगा। मैच एमपीबीए/बीएआई द्वारा अनुमोदित रैली पॉइंट सिस्टम पर खेले जाएंगे।

प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम का चयन
श्री नैयर ने बताया कि यह स्पर्धा मौसम की तीसरी रैंकिंग प्रतियोगिता होगी। जिला चैंपियनशिप और रैंकिंग स्पर्धा के प्रदर्शन के आधार पर मिनी एवं सब जूनियर जिला टीम का चयन किया जाएगा, जो मिनी एवं सब जूनियर राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेगी।

स्पर्धा में प्रवेश के लिए आयोजन समिति सचिव पराग गुप्ता, कोच राज ठाकुर, रेसीडेंसी क्लब एवं नेहरू स्टेडियम बैडमिंटन हॉल स्थित ऑफिस में मनीष त्रिवेदी से संपर्क किया जा सकता है।

Share