कास्टिंग काउच पर कंगना शर्मा का खुलासा: बोल्ड सीन को लेकर हुई आपत्तिजनक मांग; एक्ट्रेस का करारा जवाब

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कंगना शर्मा ने बताया कि ‘हेट स्टोरी’ की कास्टिंग के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि कास्टिंग एजेंसी के एक व्यक्ति ने उनसे उनकी बोल्डनेस को लेकर सवाल किया।

उन्होंने कहा था कि एक्टिंग की जरूरत के हिसाब से वह बोल्ड सीन करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद एजेंसी के व्यक्ति ने उनसे आपत्तिजनक तरीके से अपनी पैंटी उतारने को कहा।

कंगना ने बताया कि उन्होंने इस मांग का विरोध किया और उस व्यक्ति को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इंटीमेट सीन भी प्रोफेशनल तरीके से शूट किए जाते हैं। उनके मुताबिक, किसी की बोल्डनेस परखने के नाम पर इस तरह की मांग करना गलत है।

कॉल सेंटर में भी किया काम
कंगना ने बताया कि वह कमाई के लिए दिल्ली आई थीं। यहां उन्होंने कॉल सेंटर में काम किया। वहां विदेशों में सेक्स टॉयज से जुड़े प्रोडक्ट्स की कॉलिंग करनी पड़ती थी।

उनके मुताबिक, कई बार ग्राहकों की तरफ से आपत्तिजनक बातें भी सुननी पड़ती थीं। उन्होंने कहा कि उस समय उनके लिए कमाई जरूरी थी।

बचपन को भी बताया मुश्किल दौर
कंगना ने अपने बचपन के संघर्ष के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। कई बार खाने तक के लिए परेशानी हुई।

उन्होंने यह भी बताया कि बचपन में एक रिश्तेदार ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। उनके मुताबिक, परिवार को इस बारे में जानकारी नहीं थी।

‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में किया काम
कंगना शर्मा ने ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ समेत कई फिल्मों में काम किया है। इनमें ‘दुल्ला भट्टी’, ‘राम रत्न’ और ‘मोना होम डिलीवरी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। कंगना ने ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ के डायरेक्टर इंदर कुमार को भी अच्छा इंसान बताया।

Share