अर्जुन रामपाल ने की दूसरी शादी: दो बेटों के हैं पिता; खुद 53 साल के गैब्रिएला 14 साल छोटी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से शादी कर ली है। दोनों ने शुक्रवार को गोवा के मापुसा में रजिस्टर्ड मैरिज की। अर्जुन 53 साल के हैं, जबकि गैब्रिएला 39 साल की हैं। दोनों के बीच 14 साल का उम्र का अंतर है।
अर्जुन और गैब्रिएला 2018 से साथ हैं। शादी से पहले दोनों के दो बेटे भी हैं। 2019 में बड़े बेटे एरिक और 2023 में छोटे बेटे एरिव का जन्म हुआ। 2025 में दोनों ने सगाई की जानकारी दी थी। अब करीब 8 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, शादी की तस्वीर अभी सामने नहीं आई है।
2018 से रिलेशनशिप में हैं
अर्जुन और गैब्रिएला की 2018 में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद दोनों साथ नजर आते रहे। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात भी की है।
गैब्रिएला साउथ अफ्रीकी मॉडल, फैशन डिजाइनर और एंटरप्रेन्योर हैं। वहीं अर्जुन बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं। दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे।

दो बेटों के बाद की शादी
अर्जुन और गैब्रिएला के दो बेटे हैं। बड़े बेटे एरिक का जन्म 2019 में हुआ था। 2023 में दूसरे बेटे एरिव का जन्म हुआ। 2025 में अर्जुन ने गैब्रिएला से सगाई की जानकारी दी थी।
अर्जुन ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर कहा था कि उनके लिए रिश्ता पहले से ही शादी जैसा था। उनका मानना था कि शादी सिर्फ एक कागज नहीं है। अब दोनों ने कानूनी तौर पर भी अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है।

पहली शादी से दो बेटियां
अर्जुन रामपाल की पहली शादी सुपरमॉडल मेहर जेसिया से 1998 में हुई थी। दोनों की दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। करीब 20 साल साथ रहने के बाद अर्जुन और मेहर 2018 में अलग हो गए थे। 2019 में दोनों का तलाक हो गया।