इंदौर में रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला: इंजन के सामने कूदने की आशंका; नशे की गोलियां भी मिली

इंदौर। गांधीनगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला है। घटना पलिया से करीब 3 किलोमीटर पहले की बताई जा रही है।
घटना की जानकारी तरीन के लोको पायलट ने दी थी। सूचना मिलने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना के कारण और कृतक की पहचान जानने की कोशिश कर रही है। पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज भी नहीं मिला है।
लोको पायलट ने दी सूचना
रेलवे ट्रैक से गुजर रहे इंजन के लोको पायलट ने युवक के इंजन के सामने कूदने की सूचना जीआरपी पुलिस को दी थी। हालांकि घटना का स्थान तीन थाना क्षेत्रों की सीमाओं के बीच होने के कारण शुरुआत में मामला क्षेत्राधिकार को लेकर उलझा रहा।
शव को जिला अस्पताल पहुंचाया
बाद में गांधीनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने एक समाजसेवी युवक की मदद से शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला है।
मृतक के पास नशे की गोलियां मिली
पुलिस को मृतक के पास नशे की कुछ गोलियां मिली हैं। गांधीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस युवक की पहचान करने के साथ ही मौत के कारणों की जांच कर रही है।