मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स राय ने जीते तीन खिताब: एमराल्ड हाइट्स की अंडर-14 टीम उपविजेता

इंदौर। द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी गर्ल्स वालीबॉल टूर्नामेंट में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स (MNSS), राय ने तीनों आयु वर्गों में खिताब अपने नाम किए। मेजबान एमराल्ड हाइट्स की टीमों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 में एमराल्ड की टीम उपविजेता रही, जबकि अंडर-17 में तीसरा और अंडर-19 में कांस्य पदक हासिल किया।
ऑल इंडिया आईपीएससी गर्ल्स वालीबॉल टूर्नामेंट में एमराल्ड की अंडर-17 टीम तीसरे और अंडर-19 में कांस्य पदक विजेता रही; शतरंज में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अंडर-14 में एमराल्ड हाइट्स उपविजेता
बालिका अंडर-14 वर्ग में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राय ने पहला, द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा और असम वैली स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लीग मुकाबले में MNSS राय ने एमराल्ड हाइट्स को 2-1 से हराया। वहीं एमराल्ड ने विद्या देवी जिंदल स्कूल, हिसार को 2-0 से पराजित किया। एमराल्ड की ओर से ख्याति चतुर्वेदी, मत्रीका जैन, तिष्ठा पटेल, जन्नत खुशलानी और निरवी ने बेहतर खेल दिखाया। एक अन्य मुकाबले में MNSS राय ने असम वैली स्कूल को भी 2-1 से हराया।

अंडर-17 में एमराल्ड तीसरे स्थान पर
अंडर-17 वर्ग में MNSS राय ने पहला, विद्या देवी जिंदल स्कूल ने दूसरा और द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लीग मुकाबले में विद्या देवी जिंदल स्कूल, हिसार ने कड़े संघर्ष के बाद एमराल्ड हाइट्स को 2-1 से हराया। असम वैली स्कूल ने विद्या देवी जिंदल स्कूल को 2-0 से पराजित किया। वहीं MNSS राय ने एमराल्ड हाइट्स को 2-0 से हराया।
अंडर-19 में भी MNSS राय का दबदबा
अंडर-19 के फाइनल में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राय ने सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर को 3-0 से हराकर खिताब जीता। MNSS राय की हिमांशी, साक्षी, गैलेक्सी और तन्वी ने शानदार प्रदर्शन किया।
सिंधिया कन्या विद्यालय की शरण्या और अमीन ने भी टीम को जीत दिलाने के लिए प्रयास किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में एमराल्ड हाइट्स ने विद्या देवी जिंदल स्कूल को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। एमराल्ड की ओर से अनम अली और तृषा ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में स्कूल प्रेसिडेंट हर्षित सिंह, श्रीमती हर्षित सिंह, वालीबॉल टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर रमेश बाबू विद्यार्थी और एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के स्पोर्ट्स ऑफिसर अकरम खान मौजूद रहे।
शतरंज में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 गर्ल्स इंडिविजुअल शतरंज टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

अन्वेषा ने सान्वी को हराया
अंडर-14 बालिका वर्ग के छठे राउंड में मेजबान एमराल्ड हाइट्स की अन्वेषा छजलानी ने वेलहम गर्ल्स स्कूल, देहरादून की सान्वी मारू को 1-0 से हराया। वहीं द हैदराबाद पब्लिक स्कूल की तंद्रा सितारा राव ने मॉडर्न स्कूल की आद्या कपूर को 1-0 से मात दी।
अन्य मुकाबलों में राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की जीनिशा मलानी ने महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, जयपुर की आध्या गुप्ता को 1-0 से हराया। वेलहम गर्ल्स स्कूल की अंतरा ग्रोवर ने अपनी ही स्कूल की मिराया गुप्ता को 1-0 से पराजित किया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड की इनाया सिक्का ने राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की अज़मायरा जिंदल को 1-0 से हराया। वहीं राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की ध्वनि वर्मा ने द हैदराबाद पब्लिक स्कूल की देवांशी चौतन्य बोंगराला को 1-0 से शिकस्त दी।
डीपीएस मथुरा रोड की प्रांशी चड्ढा ने एमराल्ड हाइट्स की आर्ना सोमानी को 1-0 से हराया, जबकि राजकुमार कॉलेज की चरवी शुक्ला ने डीपीएस मथुरा रोड की तनिष्का को 1-0 से मात दी। डीपीएस मथुरा रोड की आद्या चतुर्वेदी ने मॉडर्न स्कूल की प्रिया जैन को 1-0 से हराया।
एमराल्ड हाइट्स की प्रिशा चितलांग्या ने महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल की नित्या अग्रवाल को, महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल की लक्ष्या शर्मा ने द हैदराबाद पब्लिक स्कूल की ऐशानी कर्रे को, एमराल्ड की विभूति जैन ने डीपीएस मथुरा रोड की शानाया चौधरी को और हर्षिता अग्रवाल ने राजकुमार कॉलेज की शनवी पांडे को 1-0 से शिकस्त दी।
अंडर-17 में आशा की शानदार जीत
अंडर-17 बालिका वर्ग के छठे राउंड में मॉडर्न स्कूल की आशा खंडेलवाल ने राजकुमार कॉलेज की हेतांशी मुदालियर को 1-0 से हराया। डीपीएस आरके पुरम की देवांशी अग्रवाल ने एमराल्ड हाइट्स की यश्शवि दुबे को 1-0 से मात दी।
राजकुमार कॉलेज की गौरी प्रोहित ने ताशी नामग्याल एकेडमी की देसियल ओंम्गु भूटिया को 1-0 से हराया। डीपीएस आरके पुरम की आयना अग्रवाल ने डीपीएस मथुरा रोड की ज़ैरा नज़म को 1-0 से मात दी। डीपीएस मथुरा रोड की चार्वी घुरयानी ने मॉडर्न स्कूल की त्रियाना गोयल को शिकस्त दी।
एमराल्ड हाइट्स की आरोही अग्रवाल ने ताशी नामग्याल एकेडमी की अवनि अग्रवाल को 1-0 से हराया।
अंडर-19 में अविका की शानदार जीत
अंडर-19 बालिका वर्ग में एमराल्ड हाइट्स की अविका पनवार ने डीपीएस आरके पुरम की त्विशा ग्रोवर को 1-0 से हराया। डीपीएस मथुरा रोड की वैष्णवी वर्मा ने सिंधिया कन्या विद्यालय की आराध्या मित्तल को 1-0 से मात दी।
डीपीएस मथुरा रोड की नयासा गुप्ता ने अपनी ही स्कूल की परिशी आनंद को 1-0 से हराया। डीपीएस आरके पुरम की उर्वी पांडा ने दिशिता नेगी के खिलाफ ड्रॉ के बाद जीत दर्ज की।
एमराल्ड हाइट्स की सोनी लाविशा ने मॉडर्न स्कूल की सरन्या भदाना को 1-0 से हराया। डीपीएस आरके पुरम की गरिमा कुच्छल ने डीपीएस मथुरा रोड की वंशिका वशिष्ठ को शिकस्त दी। एमराल्ड की दिशिता तलरेजा ने राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की प्रियांशी राठौर को 1-0 से हराया। डीपीएस आरके पुरम की प्राप्ति मेहरा ने राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की खुशबू कंवर को 1-0 से पराजित किया।