| |

बड़वानी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे रामकुल्लेश्वर महादेव: दिल्ली की शिव बारात होगी शामिल; नासिक के ढोल संग 101 फीट का ध्वज लहराएगा

बड़वानी। भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां शिव डोला 31 अगस्त को नगर भ्रमण पर निकलेगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को श्री रामकुल्लेश्वर शिव डोला उत्सव समिति ने शिव डोले में होने वाले कार्यक्रमों और तैयारियों की जानकारी दी। दिल्ली की शिव बारात और नासिक के ढोल होंगे खास।

इस बार शिव डोले में दिल्ली की शिव बारात, नासिक के ढोल, देशी ढोल, झांकियां और आदिवासी नृत्य लोगों के लिए खास आकर्षण रहेंगे। भावेश डांस ग्रुप की राष्ट्रीय प्रस्तुति और बजरंग व्यायामशाला के अखाड़े का प्रदर्शन भी होगा। शिव डोले के मार्ग पर अलग-अलग भजन मंडलियां भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति देंगी।

डेढ़ से दो करोड़ रुपए से होगा मंदिर का निर्माण
समिति ने बताया कि रामकुल्लेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। मंदिर निर्माण और करीब 4 एकड़ परिसर के विकास पर डेढ़ से दो करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। परिसर में 101 फीट ऊंची धर्मध्वजा भी लगाई जाएगी।

गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंगों की मिट्टी होगी
मंदिर के गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंगों की पवित्र मिट्टी और अलग-अलग पवित्र नदियों का जल रखा जाएगा। समिति के अनुसार सरयू नदी का जल और अयोध्या की हनुमानगढ़ी की मिट्टी बड़वानी लाई जा चुकी है।

कई संस्थाएं करेंगी सहयोग
शिव डोला आयोजन में मां कालिका सेवा समिति, मां वैष्णो देवी मंदिर समिति, संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट, बजरंग व्यायामशाला, बाबा रामदेव सेवा समिति, योगमाया मंदिर समिति, आरती समिति राजघाट, अखिल विश्व गायत्री परिवार, श्री खाटू श्याम भक्त मंडल, जगन्नाथ रथ यात्रा समिति और मां रेवा कावड़ यात्रा समिति सहित कई संस्थाएं सहयोग करेंगी। 31 अगस्त को बड़वानी में शिव डोले के दौरान आस्था, संस्कृति और परंपरा का संगम देखने को मिलेगा।

Share