| |

धार में 110 लीटर अवैध शराब सहित 6400 किलो महुआ जब्त: चार गांवों में हुई एक साथ कार्रवाई; कीमत 6.56 लाख रुपए

धार। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मनावर क्षेत्र के चार गांवों में कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने गुलाटी, कालाभाट, सिरसी और गांगली में 110 लीटर हाथ से बनी शराब और 6400 किलो महुआ जब्त किया। जब्त सामग्री की कीमत 6 लाख 56 हजार रुपए बताई जा रही है।

चार गांवों में एक साथ कार्रवाई
आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब बनाने और रखने की सूचना के आधार पर चारों गांवों में कार्रवाई की। टीम ने मौके से हाथ से बनी शराब के साथ महुआ बरामद किया। विभाग ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर कार्रवाई की है।

आबकारी एक्ट में 4 प्रकरण दर्ज
कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 4 केस दर्ज किए हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
आबकारी अधिकारियों के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार पर नजर रखी जा रही है। जहां भी अवैध शराब बनाने या बेचने की सूचना मिलेगी, वहां टीम द्वारा दबिश देकर कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई से जुड़ी कुछ तस्वीरें;

Share