| | |

सात कोठड़ी महादेव मंदिर बनेगा भव्य शिवधाम:महंत नरसिंहदास महाराज से मिले मित्र मंडल के सदस्य, अभिषेक कर फलाहारी प्रसाद बांटा

मांडव। पवित्र सावन के अवसर पर ऐतिहासिक सात कोठड़ी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर भगवान महादेव का आशीर्वाद लिया। इसी दौरान सात कोठड़ी महादेव मित्र मंडल ने मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर पहल शुरू की। मंडल का उद्देश्य मंदिर को बेहतर सुविधाओं के साथ भव्य और दिव्य शिवधाम के रूप में विकसित करना है।

 मित्र मंडल के सदस्यों ने मांडव के महंत एवं महामंडलेश्वर पूज्य श्री नरसिंहदास महाराज से चारभुजा राम मंदिर में मुलाकात की। इस दौरान सात कोठड़ी महादेव मंदिर के प्राचीन इतिहास, धार्मिक महत्व और इससे जुड़ी मान्यताओं पर चर्चा हुई। सदस्यों ने मंदिर के विकास की योजना से महाराज को अवगत कराया।

सुविधाओं के विस्तार पर दिया जोर
राजीव जोशी और अन्य सदस्यों ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के विकास और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने की दिशा में सहयोग का संकल्प लिया। पूज्य श्री नरसिंहदास महाराज ने कहा कि सात कोठड़ी महादेव मांडव की धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालु इस पवित्र स्थल तक पहुंच सकें।

अभिषेक-पूजन कर किया प्रसाद वितरण
सावन के अवसर पर मित्र मंडल के सदस्यों ने मंदिर में अभिषेक, पूजन और श्रृंगार किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को फलाहारी प्रसाद का वितरण किया गया। मंडल ने कहा कि भगवान महादेव की कृपा से मंदिर के विकास और धार्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।मुलाकात के दौरान राजीव जोशी, श्रीजीत तोमर, बंटी डोड, श्याम बाबा, एडवोकेट मनोज सिंह सिसोदिया, त्रिलोक डोडिया, भूपेंद्र चौहान और अंकित हरोड़ मौजूद रहे।

Share